धार्मिक

समाजसेवी राकेश राय कराएंगे संत नागर जी की कथा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । राष्ट्रीय संत कमलकिशोर जी नागर के मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद्भागवत का आयोजन श्री हाटकेश्वर धाम सेमरी शाजापुर में श्रीगुरु पूर्णिमा के अवसर पर 11 जुलाई 2025 से विशाल कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा।
कथा आयोजन को लेकर आज विशेष बैठक दशहरा मैदान स्थित मंगल भवन में वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश ताम्रकार की अध्यक्षता में संपन हुई । बैठक में बड़ी संख्या में सनातनधर्मी मौजूद थे।
इस अवसर पर कथा के यजमान समाजसेवी राकेश राय ने बताया कि गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर श्रीमद्भागवत कथा गुरुजी के श्रीमुख से होगी। सभी श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए उनकी ओर से व्यवस्था की गई है जो भी श्रद्धालु कथा में जाना चाहे उनके लिए आने- जाने रूकने एवं भोजन की निशुल्क व्यवस्था श्री राय की ओर से रहेगी मौजूद सनातन धर्मी युवाओं एवं समाज सेवियों ने अपनी सहमति देते हुए बताया कि निश्चित तौर पर वह गुरु श्री कमल किशोर जी नगर के श्री मुख से कथा का श्रवण करेंगे।

Related Articles

Back to top button