मध्य प्रदेश

जनपद अध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत मंगेली के ग्राम बिछिया के लिए सुदूर सड़क की मांग की

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे के द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर लगातार कलेक्टर अवि प्रसाद को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत मंगेली के ग्राम बिछिया के लिए सुदूर सड़क की मांग एवं ग्राम बिछिया कि एक सुदूर सड़क जो कि मुक्तिधाम की ओर जाती है उसकी हालत बहुत खराब है अगर किसी व्यक्ति की अचानक मौत हो जाए तो यह रास्ता इतना जर्जर है कि वहां तक पहुंचने के लिए बेहद मशक्कत करनी पड़ती है। ग्राम बिछिया कि यही सुदूर सड़क ग्राम को बेलकुंड नदी के मुख्य घाट से जोड़ती है जिसमें बारिश में अब चलना मुश्किल है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए ग्राम पंचायत मंगेली के ग्राम बिछिया की सुदूर सड़क कंछेदी के घर से श्मशान घाट पहुंच मार्ग के लिए जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराया। जिसमें कलेक्टर के द्वारा जल्द से जल्द सड़क निर्माण की स्वीकृति होगी ऐसा आश्वासन कलेक्टर अवि प्रसाद के द्वारा जनपद अध्यक्ष को दिया गया ।

Related Articles

Back to top button