दो मोटर साइकिल में भिड़ंत, घायल स्वास्तिक अस्पताल में भर्ती
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन। जबलपुर जिले के पाटन थानांतर्गत सिनगौरी गांव के आगे दो मोटर साइकिल की भिड़ंत में दो लोगों के घायल होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ।
पुलिस ने बताया कि दिनांक 18 जुलाई 23 की शाम अखिलेश मिश्रा उम्र 40 वर्ष निवासी पौड़ी मानगढ़ जबेरा जिला दमोह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी बाईक से एवं उसका भाई विनय अपनी अलग बाईक क्रमांक एमपी 20 एमके 4653 से अपने दोस्त भानुप्रताप के साथ रिश्तेदारी में पाटन से होते हुये बेलखेड़ा जा रहे थे तभी सिनगौरी गांव के आगे पीछे से आ रही बाईक क्रमांक एमपी 20 एमआर 3102 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से बाईक चलाते हुये विनय की बाईक में टक्कर मार दिया जिससे विनय और भानुप्रताप गिर गये दोनों को हाथ पैर में गंभीर चोटें आईं है। घायलों को स्वास्तिक अस्पताल में भर्ती कराया है। रिपोर्ट पर धारा 279, 337 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



