मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा की कथनी व करनी में अंतर हैं, वह देश में नफरत फैलाने का कार्य करती है : कैलाश परमार

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा 26 जनवरी से होगी आरंभ, कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को कराया गया जिम्मेदारी का अहसास
सिलवानी। देश व प्रदेश की जनता कांग्रेस को आशा भरी नजरों से देख रही है, जरुरत इस बात की है कि कार्यकर्ता नागरिकों की भावनाओं को समझे व भाजपा सरकार की तथाकथित जन विरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराए। ताकि आने वाले लोक सभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा को पराजित किया जाकर कांग्रेस की सरकार को काबिज किया जा सके।
यह उद्गार जिले के संगठन प्रभारी कैलाश परमार ने कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में कार्यकताओं में जोश का संचार करते हुए ओजस्वी वाणी में व्यक्त किए। यहां पर सह प्रभारी हशरुददीन, राजेंद्र रघुवंशी, जिला
कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मुमताज खान, ठाकुर योगेंद्र सिंह आदि विशेष रुप से मौजूद रहे। प्रारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
श्री परमार ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के
द्वारा निकाली जा रही कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो
यात्रा को मिल रहे भारी जन समर्थन से भाजपा घबरा गई हैं। भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही प्रदेश में यात्रा के पार्ट दो के चरण में कांग्रेस के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। जिसका शुभारंभ 26 जनवरी से किया जाएगा। इसके पूर्व 9 जनवरी को भोपाल में जन प्रतिनिधि सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में संगठन बेहतर कार्य कर रहा हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन से ही भाजपा को परास्त
किया जा सकता हैं। कार्यक्रम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, सह प्रभारी हषरुददीन, राजेंद्र रघुवंशी आदि ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि
भाजपा की कथनी व करनी में अंतर है वह देश में नफरत फैलने का कार्य करती है। कार्यकर्ताओं को चिंतन के साथ काम करना होगा। सभी को यह स्वीकार करना होगा कि वह विपक्ष में है व विपक्ष के तौर तरीके सीखना होंगे। कांग्रेस विचार धारा की लड़ाई लड़ती है जबकि भाजपा डॉ. बाबा सहाब अंबेडकर के बनाए संविधान के विरुद्व कार्य कर जनता को सांप्रदायिकता के नाम पर लडाने का काम कर करती हैं। इसके अतिरिक्त बैठक को एडवोकेट रामेश्वर रघुवंशी उदयपुरा, सुभाष शर्मा, अजय रघुवंशी, अजय पटेल, पुनीत समैया आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शर्मा
ने किया। जबकि आभार माना नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खान ने।
इस अवसर पर महेंद्र पटेल वर्धा, कवींद्र रघुवंशी, अभिषेक रघुवंशी, अंजर खान, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर वीर रघुवंशी, बिट्टू राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button