खेल

स्व. मोहन साहू जी की स्मृति में आयोजित एसपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

सिलवानी। शासकीय महाविद्यालय खेल मैदान में स्वर्गीय मोहन साहू जी की स्मृति में आयोजित एसपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन मंगलवार 27 जनवरी को हुआ। यह प्रतियोगिता 19 जनवरी से लगातार चल रही थी, जिसमें क्षेत्र की कई टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कृष्णा इलेवन वर्सेज नेचर इलेवन बम्होरी के बीच खेला गया। फाइनल मैच में कृष्णा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 104 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में नेचर इलेवन बम्होरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को हासिल किया और फाइनल मुकाबला जीतकर विजय श्री प्राप्त की।
समापन समारोह में भाजपा नेता विभोर नायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करता है। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।” उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों की निरंतरता की बात कही।
समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में संदीप शर्मा, कान्ता यादव, आयोजक – दीपेश जैन, प्रदीप कुशवाहा, मनीष मालवीय, आशीष जैन, रूपेश कुशवाहा पार्षद लखन मेहरा गुड्डू भाई बाबू पटेल पुरुषोत्तम सोनी मयंक नेमा जालम रैकवार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, गणमान्य नागरिक एवं युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button