मध्य प्रदेश

जागरूकता रैली: यातायात जागरूकता अभियान के तहत पुलिस विभाग ने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। कोतवाली थाना परिसर से रविवार को दोपहर यातायात विभाग, यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में हेलमेट जागरूकता अभियान में निकाली बाइक रैली।यह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर नेत्र चिकित्सालय एवं जिला चिकित्सालय रायसेन के सहयोग से आयोजित किया गया था।सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत रविवार को शहर में हेलमेट जागरूकता रैली एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल एएसपी अमृत मीणा  के निर्देशन  में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक बस स्टैंड पर वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 110 लोगों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और नेत्र परीक्षण किए गए।
यह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर  नेत्र चिकित्सालय एवं जिला चिकित्सालय के सहयोग से आयोजित किया गया था।अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ  डॉ शरद साहू और उनके स्टाफ यातायात थाना प्रभारी दिनेश कुमार मर्सकोले कोतवाली टीआई आशीष कुमार सप्रे एएसआई ट्रैफिक जशवंत शर्मा आरक्षक संदीप जैन सुरेंद्र तिवारी  उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर दोपहर हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ट्रैफिक नियमों के पालन एवं वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए किया गया। रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक शाहवाल आरआई पुलिस बीएस चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा एसडीओपी अदिति बी सक्सेना, डीएसपी ट्रैफिक एवं शहर के सभी थाना प्रभारी, महिला थाना प्रभारी और स्टाफ सहित, बाइक राइडर्स ग्रुप के सदस्य शामिल हुए। बाइक रैली में लगभग 100 लोगों ने हिस्सा लिया। यह रैली वन परिसर चिड़िया टोल परिसर से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर समाप्त हुई।

Related Articles

Back to top button