हेल्थ

जिला अस्पताल में दो दिन की ओपीडी में पहुंचे 405 मरीज बारिश में बढ़ा फंगल इन्फेक्शन, ओपीडी में रोज पहुंच रहे साढ़े तीन सौ से ज्यादा मरीज

लाल धब्बे, दाद, खुजली और त्वचा में घाव के इन्फेक्शन के लक्षण….
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
बारिश के मौसम में फंगल इन्फेक्शन सहित वायरल फीवर मुंह में छाले का प्रकोप तेजी से फैल रहा है।जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना साढ़े तीन सौ से चैट सौ मरीज इलाज कराने
फंगल इंफेक्शन के यह प्रमुख कारण हैं….
फंगल इंफेक्शन गर्म और नम वातावरण में बढ़ता है। पसीने से तर या गीले कपड़े पहनना भी त्वचा के इन्फेक्शन के लिए कारण बन सकता है। त्वचा के कटने या फटने से भी बैक्टीरिया त्वचा की गहरी परतों में अंदर तक जा सकता है। इससे कई तरह के इन्फेक्शन हो सकते हैं। इसलिए इस मौसम में फंगल इंफेक्शन पर विशेष रूप से नजर रखना चाहिए। जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए।
यह हैं बचाव के सही तरीके…
● गीले कपड़े पहनने से बचें।
● नहाने के बाद पूरे शरीर को सूखा लें।
● धूप में कपड़े नहीं सूखें तो प्रेस करके सुखाने के बाद ही पहनें।
● दिन भर में एक दो बार कपड़े बदलते रहें।
● शरीर में थोड़ा भी इंफेक्शन होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
एक दूसरे से फैलता है….
फंगल इंफेक्शन एक दूसरे से फैलने वाली बीमारी है। अगर परिवार में एक सदस्य को फंगल इन्फेक्शन होता है तो अन्य लोगों को भी हो सकता है। इसका कारण यह है कि परिवार में लोग एक दूसरे के कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं। जैसे तौलिया, कंघा या अन्य सामान कई लोग इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह एक दूसरे में आसानी से पहुंच जाता है।
इस संबंध में डॉ एमएल अहिरवार स्किन रोग विशेषज्ञ का कहना है कि बारिश के मौसम में पसीने और गीले कपड़े पहनने से फंगल इंफेक्शन हो जाता है। इन दिनों इसी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। दो दिनों ओपीडी में 405 मरीज इलाज के लिए आए हैं।
बारिश का मौसम आते ही कई तरह की बीमारियां फैलना शुरू हो जाती हैं। गर्मी उमस के कारण उल्टी, दस्त के साथ ही अब फंगल इन्फेक्शन ,पेट की कब्जियत के कारण मुंह में छाले आदि मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले आठ दिन से बारिश का असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। हालात यह हो गए हैं कि दो दिनों में ओपीडी में 405 मरीज पहुंचे हैं। फंगल इंफेक्शन के चलते लोगों का बुरा हाल हो गया है। फंगल इंफेक्शन एक आम प्रकार का त्वचा संबंधी संक्रमण होता है। इससे बचने के लिए काफी सावधानी की जरूरत रहती है। यह छोटे से इन्फेक्शन के साथ बड़ा रूप ले लेता है। लोगों की त्वचा में लाल धब्बे, दाद, खुजली और त्वचा में घाव आदि इसके मुख्य लक्षण हैं। फंगल इंफेक्शन किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। जेएएच में एक वर्ष से 80 वर्ष तक के मरीज फंगल इन्फेक्शन के आ चुके हैं। हर दिन हर उम्र के लोग पीड़ित आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button