मध्य प्रदेश

बीके शिवानी दीदी के कार्यक्रम का परमहंस कॉलेज ग्राउंड में हुआ भूमि पूजन

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
गाडरवारा । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नरसिंहपुर के तत्वावधान में इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर ब्र कु शिवानी दीदी के पावन सानिध्य में 3 फरवरी 2025 शाम 4:30 बजे से परमहंस कॉलेज ग्राउंड खैरी नाका नरसिंहपुर में “भाग्य की कलम आपके हाथ” विषय पर दिव्य उद्बोधन का विशाल कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। ब्रह्माकुमारीज के द्वारा इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं ।
इसी क्रम में पिछले दिनों संस्थान की प्रमुख जिला संचालिका ब्र कु कुसुम दीदी के पावन सानिध्य में करेली सेवा केंद्र प्रभारी ब्र कु सरोज दीदी, ब्र कु जानकी दीदी सहित लगभग 100 ब्रह्माकुमार कुमारी भाई बहनों ने निर्विघ्न कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष योग साधना कर परमात्मा से पवित्रता के प्रकंपन ले कर कार्यक्रम स्थल पर फैलाए एवं नारियल आदि फोड़कर भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर ब्र कु कुसुम दीदी ने बताया कि इस विशाल कार्यक्रम का आयोजन 3 फरवरी शाम 4:30 बजे से इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमार “शक्ति राज सिंह जी” माउंट आबू राजस्थान के द्वारा विशेष सत्र होगा।
इसके बाद गुजरात से प्रसिद्ध गायिका डॉ दामिनी के शानदार आध्यात्मिक गीतों की प्रस्तुति होगी । इसके उपरांत संध्या 5:30 बजे से इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर ब्र कु शिवानी दीदी जी का विशेष दिव्य उद्बोधन होगा। इसके पश्चात ब्र कु शिवानी दीदी के ही मार्गदर्शन में ओम शांति रिट्रीट सेंटर गुड़गांव दिल्ली से पधारी ब्र कु विधात्रि दीदी के पावन सानिध्य में निशुल्क त्रिदिवसीय “आत्म विकास” ध्यान शिविर का कार्यक्रम 4,5 एवं 6 फरवरी को प्रतिदिन प्रात 8 से 9:30 एवं संध्या 7:30 से रात्रि 9 बजे तक प्रतिदिन स्थानीय सेवा केंद्र दिव्य संस्कार भवन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नरसिंहपुर में आयोजित किया जा रहा है।
इस विशाल कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए कार्ड पंपलेट में दिए गए QR कोड य लिंक पर क्लिक कर निशुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर स्थानीय सेवा केंद्र (उपरोक्त पते पर) निशुल्क “एंट्री पास” प्राप्त कर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Related Articles

Back to top button