जैन नन्हें मंदिर में रविवार को मनाई जाएगी 12वीं मुनि दीक्षा जयंती
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। 26 फरवरी दिन रविवार को आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज, आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज और आचार्य श्री 108 विनम्र सागर जी महाराज संसघ सानिध्य में श्रमण मुनि विजयेश सागर जी महाराज की 12वी मुनि दीक्षा जयन्ती मनाई जाएगी। दमोह की धरती पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन नन्हें मंदिर में त्रय आचार्य ससंघ के साथ विराजमान है उसी संघ में श्रमण मुनि विजयेश सागर जी महाराज को सन् 2012 में सोनागिर सि़द्धक्षेत्र पर 27 फरवरी के दिन सूरिगच्छाचार्य आचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज ने अपने करकमलों से मुनि दीक्षा प्रदान की थी। सन् 2012 से मुनि श्री परमपूज्य तीर्थरक्षक शिरोमणी वात्सल्यमूर्ति राष्ट्रसंत आचार्य श्री 108 विहर्ष सागर जी महामुनिराज के साथ धर्म की प्रभावना एवं आत्मा की प्रभावना करने में संलग्न है। आप सभी सुबह 8ः30 बजें नन्हें मंदिर जैन धर्मशाला पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित करे।



