क्राइम

छीन्द धाम से लौट रहे दंपति की कार को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारी

मंडीदीप। रायसेन के मंडीदीप सहर में नेशनल हाइवे पर तेज गति से चलने वाले ट्रक वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। आए दिन तेज गति से चल रहे इन बड़े वाहनों की चपेट में आने से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। छीन्द धाम से लौट रहे दंपति की कार को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की कार हाईवे के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई और उल्टी दिशा की ओर मुड़ गई। अच्छी बात यह रही कि डिवाइडर पर रखे ड्रम सहित पौधे से टकराने के बाद भी अल्टो कार में सवार दंपति को कोई गंभीर चोट नहीं आई। कार चालक के मुताबिक, वे छीन्द धाम दर्शन कर के लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे डंपर ने बडी तेजी से उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार लगभग 10-15 फीट रगड़ाती रही और डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर रखे पौधों के 5-6 ड्रम से टकराई जिससे ड्रम भी फुट गए और कार उल्टी दिशा की ओर मुड़ गई। कार का पिछला पहिया टूट कर अलग हो गया। कार में उनकी पत्नी भी साथ थी। मंडीदीप थाने से सुरेश बघेल ने बताया की कार चालक मदन दिवाकर देशमुख ने शिकायत दर्ज की है। वे छिंद धाम से लौटते समय मंडीदीप राजीव गांधी बस स्टैंड के सामने उनकी कार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। तेज टक्कर के कारण कार का पिछला पहिया निकल कर सामने आ गया और कार उल्टी दिशा की ओर मुड़ गई। ट्रक की टक्कर और डिवाइडर से टकराने के कारण कार को काफी क्षति हुई है। हालांकि, इसमें दोनों पति पत्नी सुरक्षित है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button