कृषिमध्य प्रदेश

हार्वेस्टर पे चढ़ा युवक 33 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आया, मौके पर ही मौत हुई

रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी। थाना बम्होरी के ग्राम कुंडाली में पंप पर खड़े हॉर्बेस्टर पे युवक को करंट लगने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी से शुक्रवार दोपहर 2 बजे के करीब बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडाली पेट्रोल पंप पर MP 04 DB 2548 हार्वेस्टर खड़ा हुआ था जिसके ऊपर से 33 केवी विद्युत लाइन निकली हुई थी युवक हरिओम कुशवाह पिता खेतसिंह उम्र 25 निवासी गोपालपुर तहसील बेगमगंज हार्वेस्टर पर सुख रही मूंग को देखने के पहुंचा ऊपर पहुंचते ही युवक को विद्युत लाइन ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उससे बिजली का झटका लगा और वह बही गिर गया। ग्रामीणों की मदद से युवक को प्राथमिक उपचार हेतु सिलवानी सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में डॉ. एचएन मांडरे बीएमओ सिलवानी का कहना है कि करंट की चपेट आए उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु लाया गया थे किंतु उसकी पूर्व में ही मौत हो चुकी थी, जिसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button