मध्य प्रदेश

ट्रांसफ़ारमर खराब होने के कारण एक हप्ते से आधे गांव की लाइट गुल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले के हर्रई तेजगढ़ विधुत विभाग अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत हर्रई के श्मशान घाट के पास रखे 100 बाट के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण पूरे फेस नही आ पा रहे हैं। जिसके कारण आधे से गांव की लाइट बन्द हैं। ग्रामीणो ने बताया कि पूरे गांव की सप्लाई बंद हो जाती है।ओर आधे से गांव की लाइट बन्द हो जाती है। जिससे उमस भरी गर्मी में लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम की दसोदा बाई, नीरज, संतोस जैन, अशोक जैन, सुशील जैन, बालचंद्र जैन, राजेश, सावित्री रैकवार, प्रदीप रैकवार, पप्पू रैकवार, कुलदीप मराठा, ठाकुर विश्वकर्मा हर्रई, संजय साहू, प्रताप राव मराठा आदि लोगो ने बताया कि इस उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। जिससे गांव की पूरी चक्की बन्द हैं। जिससे हैजा जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है।एव बारिश और कीचड़ से पनप रहे बड़े बड़े मच्छर से भी लोगो को डेंगू बुखार का खतरा बना है।इस सम्बंध में विद्युत अधिकारी शिवदयाल हरवालों से बात की तो उन्होंने कहा कि पंकज को भेजा था कितने लोग ट्रांसफॉर्मर मैं कनेक्शन धारी हैं कितना बिल बाकी है कितना भरा है यह पंकज बता पाएगा और अभी कुछ नहीं बता सकता।

Related Articles

Back to top button