मध्य प्रदेश

जल व्यवस्था के लिए चल रही हरतोड़ मेहनत, सेमरी नदी से तीन अवैध सिचाई मोटर्स जब्त

खबर फैलते ही किसानों में मचा हड़कंप
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के सभी 18 वार्डों में पेयजल व्यवस्था को लेकर नगर पालिका परिषद एवं एसडीएम, तहसीलदार के द्वारा नाना प्रकार के जतन किए जा रहे हैं कि कैसे भी लोगों को पानी मिलने लगे, तो दूसरी ओर लोग व्यवस्था बिगाड़ने पर तुले हुए हैं।
आज सेमरी नदी से मूंग की फसल सिचाई करते हुए 3 मोटर्स जब्त की गई।
इंटकबेल तक इसी तारतम्भ में सेमरी नदी में चेन लिंक शिफ्टिंग के द्वारा पानी एकत्रित किया गया है लेकिन कुछ किसानों द्वारा नगर में होने वाली जल सप्लाई में ही बाधा बनते हुए अपने खेतों पर मूंग की फसल सिंचाई के लिए सिंचाई मोटर्स से पानी लेना शुरू कर दिया गया ।
जानकारी लगते ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा ने दल बल के साथ छापामार कार्रवाई करते हुए हफसिलि घाट से खुमानचंद साहू की दो मोटर एवं एक अज्ञात व्यक्ति की सिंचाई मोटर जब्त करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जिससे अन्य किसानों में हड़कंप मच गया और खबर फैलते ही सेमरी नदी के अन्य घाटों खिरिया नारायण दास, सलैया, नैनविलास, महुआखेड़ा इत्यादि पर लगी हुई सिचाई मोटर्स निकालकर किसानों अपने – अपने घर ले भागे।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि सेमरी नदी में जगह-जगह भरे हुए कुंडों में जहां -जहां पानी रुका हुआ था, वहां जेसीबी के द्वारा चेनलिंक शिफ्टिंग करके पानी की धारा बेरोकटोक इंटकबेल तक पानी पहुंचाकर एकत्रित किया गया है ।
जिसको फिल्टर प्लांट में पहुंचाकर नगर के विभिन्न वार्डों में तीन दिन में एक बार सप्लाई किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त उपरोक्त दर्शित वार्डों में स्थित पुराने ट्यूबवेलों को भी रिचार्ज करके उन्हें फिर से चालू करके उन बोर से भी उन्हीं वार्डों में जल सप्लाई की व्यवस्था की गई है ।
जैसे कि वार्ड क्रमांक एक में एक ट्यूबवेल बोर एवं एक कुआ , वार्ड क्रमांक 2 में तीन ट्यूबवेल बोर वार्ड 3 में दो , 4 में पांच ट्यूबवेल एवं एक कुआं , 6 में दो , 7 में 1, 8 में एक , 9 में दो , 10 में एक , 11 में दो , 12 में तीन , 13 में तीन ,14 में छै ,16 में एक अतिक्रमण मुक्त कराकर चालू कराया है , वार्ड 17 में दो एवं 18 में दो कल 39 ट्यूबवेल बोर एवं दो कुएं हैं। जिनमें पीने योग्य पानी होने के कारण उनसे उपरोक्त वार्डों में पेयजल की सप्लाई की व्यवस्था की गई है ।
इसके अतिरिक्त परिषद द्वारा नपा के तीन टैंकर एवं दो फायर ब्रिगेड से भी मांग अनुसार विभिन्न वार्डों में पानी पहुंचाया जा रहा है।
नागरिकों का आरोप है कि यदि पूर्व में अवैध रूप से सेमरी नदी का पानी मूंग की फसलों में दे रहे किसानों पर अंकुश लग जाता तो नगर में पेयजल संकट नहीं गहराता।
काफी हद तक जल संकट की स्थिति सुधारने का दावा करते हुए एसडीएम सौरभ मिश्रा ने बताया कि सेमरी नदी से अब किसी भी कीमत पर मूंग की फसल में सिंचाई नहीं होने दी जाएगी क्योंकि लोगों को पीने के पानी की व्यवस्था करना है। दूसरी ओर किसान मोटर लगाकर पानी फसलों में सिंचाई कर रहे हैं। जिसके कारण जल संकट की स्थिति निर्मित हो रही है। नगर के सभी पेयजल स्रोतों को चालू करके सप्लाई शुरू कर दी गई है । जिसके कारण लोगों को बड़ी राहत मिली है। पानी की संपूर्ण व्यवस्था के लिए नगर पालिका सहित प्रशासन मशक्कत के साथ जुटा हुआ है ।

Related Articles

Back to top button