कृषिपर्यावरणमध्य प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदुआ मुडर में खेत में हार्वेस्टर से फसल निकाली जा रही थी, इसी दौरान मौसम बिगड़ने से आकाशीय बिजली से दो मासूम चपेट में आ गए।
जिसमें दीपक पिता कीरत विश्वकर्मा उम्र 12 वर्ष और गोविंद पिता बाबू सिंह उम्र 13 वर्ष दोनों निवासी हरदुआ मुडर के बताए गए हैं। दोनों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दीपक पिता कीरत विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे का इलाज दमोह जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। शव को सुरक्षित शव गृह में रखवा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button