क्राइम

ढाबे पर पलंग पर खून से लथपथ मिला शव, हत्या की आशंका, पुलिस मौके पर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बेगमगंज तहसील के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में ग्राम सुनवाहा में एक युवक का ढाबे के पिछले कमरे में वह पलंग पर खून से लथपथ मिला है, सूचना मिलने पर मौके पुलिस पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार सतपालसिंह राजपूत उम्र 45 साल ग्राम के बाहर ही एक ढाबा चलाता है और ढाबे के पिछले कमरे में वह पलंग पर खून से लथपथ मिला है, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है कोई चश्मदर्शी साक्षी नहीं है परंतु घटना स्थल से ऐसा लगता है कि ढावे में कोई विवाद हुआ होगा अपने आप को हमलावरों से बचाने के लिए उस व्यक्ति द्वारा अपना कमरा अंदर से बंद कर लिया होगा जब हमलावर चले गए होंगे तो वह पलंग पर लेट गया होगा अत्यधिक रक्तस्राव से मृत्यु होना संभावित है। सिर पर धारदार हथियार की चोट है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है।
इस संबंध में एसडीओपी अनिल सिंह मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी विवाद में हत्या की आशंका है। पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button