गणना कर्मियों और माइक्रो आब्जर्वर्स का दूसरे चरण का रेंडमाइजेशन सम्पन्न
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । मतगणना के लिये तैनात कर्मचारियों-अधिकारियों एवं माइक्रो आब्जर्वर्स का दूसरा रेण्डमाइजेशन आज सुबह कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के व्हीसी कक्ष में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों की मौजूदगी में सीईएमएस सॉफ्टवेयर से की गई। रेंडमाइजेशन की इस प्रक्रिया से गणना कर्मियों को विधानसभा आबंटित की गई। रेंडमाइजेशन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन तथा जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी भी मौजूद थे। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया जिला सूचना अधिकारी आशीष शुक्ला द्वारा कराई गई। गणना कर्मियों और माइक्रो आब्जर्वर्स का तीसरे चरण का रेंडमाइजेशन कल रविवार 3 दिसम्बर की सुबह मतगणना शुरू होने के पहले होगा। तीसरे चरण के रेंडमाइजेशन से गणना कर्मियों एवं माइक्रो आब्जर्वर्स को गणना टेबल आवंटित की जायेंगी ।



