मध्य प्रदेश

ढीमरखेड़ा बीईओ का एस.एस. मरावी ने पदभार संभाला

समस्त स्टाफ सहित शिक्षकगणो ने प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा का जताया आभार
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद शिक्षा केंद्र ढीमरखेड़ा में एक बार फिर एस.एस. मरावी को बीईओ बनाया गया है । बीईओ मरावी ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है ।
मरावी इसके पहले उत्कृष्ट विद्यालय उमरियापान के प्राचार्य और फिर ढीमरखेड़ा बीईओ के पद पर पदस्थ हुए । मरावी का तबादला होने के बाद व्याख्याता विनोद दीक्षित को ढीमरखेड़ा बीईओ का प्रभार सौंपा गया था । लेकिन विनोद दीक्षित की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट लोंगों ने जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा सहित अधिकारियों से शिकायत की थी । जिसके बाद अब दीक्षित को हटाकर पुनः एस एस मरावी को जिम्मेदारी सौंपी गई । शिक्षा विभाग में एस.एस. मरावी के बीईओ पद पर नियुक्त होने से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। वही शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के द्वारा बताया गया है कि अब उनके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे साथ ही विभागीय कार्य में गति मिलेगी ।

Related Articles

Back to top button