खेल

तीसरे रोज भी आरपीएल-5 विधायक क्रिकेट ट्राफी में प्रीमियर लीग के तीन मैच कराए

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । शहर के खेल स्टेडियम में खेली जा रही आरपीएल -5 विधायक कप ट्रॉफी तीसरे दिन प्रीमियर लीग के तीन मैच कराए गए। जिसमें क्रिकेट खिलाड़ियों का हौंसला अफजाई करने दर्शकों की भारी भीड़ जुटी।कॉमेंटेटर जेके कदीर इरफान खान, मुकेश शर्मा रवि गुरनानी ने बताया कि क्रिकेट विधायक कप आरपीएल-5 में बुधवार को पहला मैच आशीष 11 टीम और केटीआर के मध्य खेला गया। जिसमें निर्धारित 10 ओवरों में केटीआर टीम के खिलाड़ियों ने 38 रनों से यह मैच जीत लिया ।जिसमें मैन ऑफ द मैच राजा अहमद रहे। दूसरे मैच युवा 11 और यासिर 11 के बीच खेला गया । जिसमें युग 11 ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। जिसमें ऑल राउंडर खिलाड़ी विजय यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरा मैच समर एमएफसी 11 और नेवी वारियर के मध्य खेला गया। समर एमएफसी 11 ने आठ विकेट से मैच यह जीता ।जिसमें आरक्षक नरेंद्र कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।सांची विधायक कप क्रिकेट ट्राफी में12 टीमें खेल रही हैं।

Related Articles

Back to top button