मध्य प्रदेश
तेंदुए का अंतिम संस्कार हुआ, तेंदुए की आखिर कैसे मौत हुई, इसके साक्ष्य जुटाने में बडी-बडी टीमें जुटी
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेंदुए की मौत हो जाने पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर टीम द्वारा पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद जबलपुर डुमना के पास अंतिम संस्कार वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और दमोह के डीएफओ (वन मंडल अधिकारी) एमएस उइके की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। जहां देर शाम हुई तेंदूए की मौत का घटनास्थल का एसडीओ दमोह आरसी चौबे की मौजूदगी में बड़ी बड़ी टीमों के द्वारा बारीकी से मुआयना किया जा रहा है। तेंदुए की मौत आखिर कैसे हुई है इसके साक्ष्य जुटाने में टीम लगी हुई है।



