मध्य प्रदेश

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 चुनाव में 64.8 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग कर चुनी गांब की सरकार

सिलवानी। चुनाव की वोटिंग को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया। सात बजे से पूर्व ही मतदान केंद्रो पर मतदाताओं कें पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। पंचायत चुनाव के अंतर्गत प्रथम चरण में सिलवानी में चुनाव संपन्न कराए गए। मतदान प्रातः सात बजे से प्रारंभ होकर दोपहर तीन बजे तक चलता रहा। मतदान समाप्ति तक कुल 64.8 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। 33645 पुरूष मतदाता, 30665 महिला मतदाता कुल 64263 मतदाताओं ने मतदान किया। कलेक्टर अरविन्दकुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक विकासकुमार शाहबाल, जिला पंचायत सीईओ अनुराग चैधरी, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, एसडीओपी राजेश तिवारी ने अनेक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान की कार्यवाही देखी।
सिलवानी विकासखण्ड में 64.8 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण सिलवानी विकासखण्ड के 180 मतदान केन्द्रों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मतदान करने आने वाले मतदाताओं में 18 वर्ष के नये मतदाता पहली बार अपने मत का उपयोग कर रहे थे, तो वहीं वयोवृद्व मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया।
इस प्रकार 180 मतदान केन्द्रों पर 720 मतदानकर्मी मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराएंगे। सिलवानी जनपद पंचायत में 99171 मतदाता हैं जिनमें 51921 पुरूष मतदाता, 47249 महिला मतदाता एवं एक अन्य मतदाता शामिल है।
जनपद पंचायत सिलवानी के 180 मतदान केन्द्रों पर मतदान षांतिपूर्ण मतदान हुआ है। कुछ मतदान केन्द्रों पर विवादास्पद स्थिति को देखते हुए मतदान केन्द्र पर मतगणना नहीं की गई
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में जनपद पंचायत सिलवानी की 72 ग्राम पंचायतों में 180 मतदान केन्द्रो पर सेक्टर मजिस्टेट द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही थी, किसी प्रकार की कोई घटना घटित नहीं हुई छुटमुट घटनाओं के बीच षांतिपूर्ण मतदान होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
पुलिस प्रशासन रहा सक्रियः- मतदान के प्रारंभ से ही पुलिस के साथ ही आब्जर्वर व प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ ही चुनाव डयूटी में लगे कर्मचारी सक्रिय रह कर अपने दायित्व को निभाते रहे। मतदान के शांति पूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रषासन ने राहत की सांस की।
नव मतदाताओं में उत्साहः- 18 बर्ष पूर्ण कर प्रथमवार मत का उपयोग कर रहे नव मतदाताओं वोटिंग के प्रति उत्साह देखा गया। वोट डाल कर मतदान केंद्र से बाहर आए प्रियंका यादव, नेहा रघुवंशी, शिवानी राय आदि ने बताया कि अभी तक तो वोट डालने का सुनते ही थे, लेकिन उनके द्वारा प्रथम वार ई.व्ही.एम एवं मतपेटी में मतदान करना अच्छा अनुभव रहा। कई युवाओं ने पहली बार मतदान कर कहा कि मेरा एक वोट न केवल उम्मीदवार के भाग्य का फैसला करेगा, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत भी बनाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान करना मेरा अधिकार ही नहीं बल्कि लोकतंत्र के प्रति मेरा कर्तव्य भी है।

Related Articles

Back to top button