धार्मिक

दमोह नगर में तीन-तीन निर्यापकों का महामिलन, मुनि श्री वीर सागर संघ की मंगल अगवानी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। कुंडलपुर में आचार्य पदरोहण समारोह के लिए पधारे सभी मुनिगनों का विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रस्थान जारी है इसी क्रम में निर्यापक मुनि श्री वीर सागर जी का आगमन दमोह नगर में हुआ। नगर में पूर्व से विराजमान निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी एवं निर्यापक मुनि श्री प्रसाद सागर जी के संघ सहित महा मिलन देखने का सौभाग्य भक्तगणों को प्राप्त हुआ। निर्यापक मुनि श्री वीर सागर जी के नगर आगमन की सूचना पाकर निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी एवं निर्यापक मुनि श्री प्रसाद सागर जी वरिष्ठ होने के बावजूद निर्यापक मुनि श्री वीर सागर जी को लेने के लिए 2 किलोमीटर दूर धरम पुरा नाके के समीप पहुंचे। जहां पर मुनि संघ का महामिलन हुआ। निर्यापक मुनि श्री वीर सागर जी ने गवासन से सड़क पर बैठकर निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज को नमन किया उसके बाद भाव विभोर होकर मुनि संघ ने निर्यापक सुधा सागर जी की प्रदक्षिणा की। जयकारों के साथ पूरा माहौल धर्ममय हो गया उसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ मुनि संघ जैन धर्मशाला पहुंचा। स्थान स्थान पर मुनि संघ की आरती उतारी गई एवं पद परीक्षालन किया गया।
अरिहंत विहार पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंघई के परिवार ने पद प्रक्षालन का सौभाग्य अर्जित किया इसके बाद हल्दी फार्म हाउस में मुनि श्री ने गौशाला को देखकर प्रशंसा की और अधिक गाय रखने का सुझाव दिया दिगंबर जैन धर्मशाला में मुनि संघ के पद प्रक्षालन को सौभाग्य तहसीलदार मोहित जैन के परिवार को प्राप्त हुआ।
इनको मिला आहार दान का सौभाग्य- मुनि श्री सुधा सागर जी को आहार दान का सौभाग्य शैलेंद्र मयूर परिवार, मुनि श्री प्रसाद सागर जी को आहार दान का सौभाग्य ब्रह्मचारी स्वतंत्र भैया परिवार, मुनि श्री वीर सागर जी को आहार दान का सौभाग्य वीरेश सेठ परिवार, मुनि श्री पदम सागर आहार दान का सौभाग्य नवीन निराला परिवार एवं मुनि श्री शीतल सागर जी को को आहार दान का सौभाग्य शैलेंद्र बजाज परिवार, गंभीर सागर महाराज को और करने का सौभाग्य नेम चंद्र बजाज परिवार को प्राप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button