मध्य प्रदेश
नाबालिग फंदे पर झूली, मौत, पुलिस कर रही जांच

सिलवानी । थाना अंतर्गत ग्राम जमुनिया में भैयालाल रजक की नाबालिग बेटी ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
टीआई पूनम सविता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर पंचनामा बनाया। इस दौरान शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने आत्महत्या के कारण में अनभिज्ञता व्यक्त की है, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।



