मध्य प्रदेश

सामाजिक समरसता के पर्याय एवं सर्वहारा वर्ग के मसीहा थे डा. अम्बेडकर

स्वास्थ्य मंत्री ने किया संविधान निर्माता डा. अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण
रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज। संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर सर्वहारा वर्ग के मसीहा एवं सामाजिक समरसता के पर्याय थे। उन्होंने भारत देश को विश्व का अप्रतिम और अद्वितीय संविधान देकर दुनियां में भारत देश का मान बढ़ाया है।
अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में गैरतगंज नगर परिषद द्वारा नगर के अम्बेडकर पार्क में आयोजित अम्बेडकर प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी ने कही। स्वास्थ्य मंत्री ने यहां संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया तथा इस उपलक्ष्य में आयोजित सभा को संबोधित कर पीएम आवास व लाडली लक्ष्मी योजना के हित लाभ का वितरण किया। कार्यक्रम में सिलवानी विधायक रामपालसिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री डा. चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अम्बेडकर जी ने सभी वर्गों की चिंता कर देश को अच्छा संविधान दिया। जिसे अंगीकार कर भारत का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर की परिकल्पना थी कि सभी जाति वर्गों को न्याय मिले जिसे आज देश और प्रदेश की भाजपा सरकार लागू कर जनकल्याण कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा जन कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों का विस्तार से उल्लेख भी किया। मंत्री ने पीएम आवास के 324 हितग्राहियों एवं लाड़ली लक्ष्मी के 2 हितग्राहियों को हित लाभ वितरित किए। सभा को सिलवानी विधायक रामपालसिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, नप अध्यक्ष जिनेश सिंघई एवं धनराज अहिरवार ने भी संबोधित किया। नप पार्षदों एवं युवा मोर्चा की टीम ने स्वास्थ्य मंत्री का बड़ी माला से जोरदार स्वागत किया। आयोजन में मंडल अध्यक्ष संजय जैन, एसडीएम अभिषेक चौरसिया, तहसीलदार ब्रजेश सिंह, सीएमओ रितु मेहरा, दातारसिंह मीणा, अमन सक्सेना, वृंदावन अहिरवार, माया साहू, नंदकिशोर पटेल, हरिकृष्ण गौर, दरयाव पटेल, नीतेश यादव, अजबसिंह अहिरवार, काशीराम अहिरवार, अमित शर्मा, जेके जैन, रघुनाथ पटेल, रोहित जैन, हाकमसिंह गुर्जर, प्रबंध ठाकुर, राजेश शर्मा, हुकमसिंह अहिरवार, राधेलाल अहिरवार सहित अनेक लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button