क्राइम
देर रात भैसों से भरा कंटेनर चढ़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा, 49 नग भैंस बरामद
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । रविवार की देर रात भैंसों से भरा एक कंटेनर पुलिस के हत्या चढ़ा. करीब 49 नग बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार दमोह पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी तथा दमोह एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा के निर्देशन में पटेरा थाना प्रभारी सरदार सिंह और टीम ने एक ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा। जिसमें से करीब 49 नग भैंस भरी हुई थी, घटना मध्य रात्रि रविवार की है। जिले में कई जगह भैंस चोरी की घटनाएं हो रही थी. जिसके चलते यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह भैंसे भी चोरी की हो सकती हैं। इस संदर्भ में थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि जिले में जहां-जहां भी भैंस चोरी की एफआईआर हुई है, उन सब को सूचना दी गई।



