मध्य प्रदेश
सर्वेश खरे बने डाबरी के निर्विरोध उपसरपंच
सिलवानी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 की प्रक्रिया के तहत रविवार को जनपद पंचायत सिलवानी की सभी ग्राम पंचायतों में नव निर्वाचित सरपंच एवं पंचों को प्रथम सम्मिलन का आयोजन किया गया। प्रशासन द्वारा नियुक्त अधिकारी की उपस्थिति में उपसरपंच का निर्वाचन सम्पन्न कराया गया।
ग्राम पंचायत डाबरी में रविवार को आयोजित प्रथम सम्मिलन में उपसरपंच का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। ग्राम पंचायत डाबरी में 15 वार्ड है। वार्ड 1 से निर्वाचित पंच सर्वेष खरे ने उपसरपंच हेतु नामांकन जमा किया गया। जिनका सभी पंचों ने समर्थन किया। निर्वाचन अधिकारी संदीप राजपूत ने सर्वेश खरे को उपसरपंच निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया। सर्वेश खरे का उपसरपंच निर्वाचित होने पर ग्रामीणों ने तिलक एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं बधाई दी।




