क्राइम

देशी कट्टा बनाने की अवैध फैक्ट्री सामग्री सहित एक देशी कट्टा एक अद्दी 2 जिंदा कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

बटियागढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ। दमोह पुलिस अधीक्षक दमोह एवं चुनाव आयोग द्वारा आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये जिले के समस्त थाना प्रभारियो को अवैध गतिविधियो पर नजर रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जो पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी पथरिया के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28 अक्टुबर.2023 को दौरान भ्रमण मुखबिर सूचना पर से आरोपी रामकुमार पिता रमेश खटीक उम्र 35 वर्ष निवासी सादपुर थाना रजपुरा के कब्जे से एक अवैध 12 बोर की देशी अद्दी मय 2 जिंदा कारतूस के सादपुर रोड पर पुलिया के पास से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से पूछताछ पर उपरोक्त जप्तशुदा हथियार बद्री विश्वकर्मा पिता रमेश विश्वकर्मा उम्र 41 साल निवासी ग्राम सगरोन द्वारा अवैध रूप से निर्माण कर उसके द्वारा विक्रय करना बताने पर आरोपी बद्री विश्वकर्मा पिता रमेश विश्वकर्मा उम्र 41 साल निवासी ग्राम सगरोन थाना मगरोन के कब्जे से भी ग्राम बेलखेड़ी मस्जिद के पास से एक अवैध 12 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा कारतूस के अवैध रूप से रखे मिलने पर लायसेस न होने से मौके पर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ पर कथन पर उसके द्वारा सगरोन स्थित उसकी दुकान पर उक्त जप्तशुदा अवैध हथियारो का कृषि यंत्र बनाने की आड़ में अवैध फैक्टरी का संचालन कर अवैध देशी हथियारो का हाथ से निर्माण कर विक्रय करना बताने पर उक्त स्थान पर पुलिस स्टाफ द्वारा रेड कार्यवाही कर अवैध देशी हथियार निर्माण करने वाली सामग्री को मौके से जप्त कर उक्त दोनो आरोपीगणो के विरूद्ध थाना बटियागढ़ में अपराध क्र.- 408/2023 धारा 25 ( 1-AA), 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया एवं आरोपीगणों को माननीय न्यायालय जेआर पर पेश किया गया है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक नेहा गोस्वामी, उपनिरीक्षक शेषकुमार दुबे, सउनि पवन तिवारी सउनि बालमुकुन्द सिंह प्रआर तुलसीराम पटैल, प्रआर भूपेन्द्र पटैल, प्रआर विपेश चौबे, प्रआर. रामुकमार यादव आर. अक्षय मिश्रा, आर. नरेन्द्र सिंह, आर. संकेत तिवारी, आर. भरत गंधर्व, आर. अमन वाल्मीक, आर. पवन तिवारी, आर. विशाल सैनी, आर. अरूण साहू, आर. रवि अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button