मध्य प्रदेश

ट्रक में लगी आग, फायर बिग्रेड ने पाया काबू, मची अफरा तफरी

ट्रक सिलवानी से भोपाल जा रहा था,
जमुनिया गांव में स्कूल के पास हुआ हादसा, समय रहते पहुंची फायर ब्रिगेड

सिलवानी। गुरुवार राजमार्ग 44 स्थित ग्राम जमुनिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सिलवानी से भोपाल की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। घटना ग्राम जमुनिया स्थित स्कूल के पास हुई, जहां ट्रक क्रमांक एमपी 15 जी 2148 में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में काफी काटून (पोटा) की लोडिंग थी जो देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी। आग को देखकर आसपास के लोग भी भयभीत हो उठे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना सिलवानी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button