CM Rise School का नाम महात्मा ज्योतिवा राव फुले करने की मांग को सीएम को सौपा ज्ञापन
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । सीएम राईज स्कूल का नाम महात्मा ज्योतिवा राव रखने बाबत कुशवाहा समाज ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा ।
विगत दिवस भोपाल में आयोजित कुशवाहा समाज के महाकुंभ में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा नरसिंहपुर के पधाधिकारियो ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष.जेपी वर्मा, प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा, उधायनिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाहा को ब्लाक साईखेडा के सीएम राईज स्कूल का नाम महात्मा ज्योतिवा राव पुले सीएम राईज साईखेडा रखने और साईखेडा मुख्य सडक से बारछी घाट तक एप्रोच सडक बनाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञात होवे की महात्मा ज्योतिवा राव कुशवाहा जन्मे में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत कार्यकर्ता थे ।उन्होंने समाज मै अनेक सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लडाई लडी है ।उनकी पत्नी माता सावित्री पुले भारत की पहिली महिला शिक्षका बनी थी उन्होंने संघर्ष करते हुए नारी शिक्षा का अधिकार दिलाया था ।
इस मौके पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा नरसिंहपुर के जिलाध्यक्ष विनोद कुशवाहा करेली, जिला महामंत्री ब्रजेन्द्र कुशवाहा साईखेडा, प्रदेश महामंत्री हरिशंकर कुशवाहा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नेमीचंद कुशवाहा, प्रभात पटेल गाडरवारा, लखन लाल कुशवाहा, कमलेश पटेल, ओमप्रकाश पटेल, मुन्ना पटेल और समाज के अन्य समाज सेवी मौजूद थे ।



