धार्मिक

नगर खेरापति की अगुवाई में गयाजी यात्रा के लिए रवाना हुए 30 यात्री

नागरिको ने फूल मालाओं से स्वागत कर दी सफल यात्रा की शुभकामनाएं
सिलवानी । नगर से 30 यात्रियों का जत्था गयाजी की यात्रा के लिए सोमवार को यात्री बस से रवाना हुआ। यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का लोगो के द्वारा फूल माला पहना कर स्वागत किया व श्रीफल भेंट कर सफल यात्रा की शुभकामनाए दी।
जानकारी के अनुसार नगर खेरापति पंडित संजय शास्त्री की अगुवाई में नगर के मुकेश शर्मा, मोहनी शर्मा, राकेश शर्मा, रागनी शर्मा, मनोज शर्मा, गुलाबरानी, देवेद्र मिश्रा, प्रकाश बाई, सुभद्रा पुरोहित, मोहन पटवा, लक्ष्मीबाई, सुरेश सोनी, रघुवीर साहू, उदयराम ठाकुर, गणेशी ठाकुर, लक्ष्मी नामदेव, भगवानदास नामदेव, शांति नामदेव, तुलसाबाई, गुलशन यादव, काशीबाई, राधेलाल साहू, राजा साहू, नर्मदा कुशवाहा, जानकी कुशवाहा, बाबूलाल पटवा, मुकेश रैकवार, यशोदा रैकवार, वंदना रैकवार गयाजी यात्रा के लिए रवाना हुए। सभी यात्री करीब 10 दिन की यात्रा करेगे। इस दौरान वह सागर, चि़त्रकूट, गुप्त गोदावरी, सती अनसुईया, फटिक शिला, हनुमान धारा, कामतानाथ, भरत कूप, प्रयागराज, गंगा स्नान व दर्शन, अयोध्याजी, काशी, बनारस, विश्वनाथजी, भैरोनाथ,गया जी, मुण्डेष्वरीदेवी, विध्ंयवासिनी देवी, मैहर की शारदा देवी व बांदकपुर की यात्रा कर वहां के धर्म स्थलो की पूजा अर्चना व दर्शन कर तय स्थानो पर पिण्डदान के अनुष्ठान पूर्ण कराया जावेगा।

Related Articles

Back to top button