मध्य प्रदेशराजनीति

नगर पालिका अध्यक्ष पति के विरुद्ध ज्ञापन देने पहुंचे पार्षद पति !

यह भी खूब रही 🤣
हरीश मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार
रायसेन । नगर पालिका अध्यक्ष पति जमना सेन द्वारा नगर पालिका के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप के विरुद्ध पार्षद एवं पार्षद पतियों ने कलेक्टर को नियम विरुद्ध ज्ञापन दिया। ज्ञापन सौंपते समय महिला पार्षद नदारद थीं और पति ज्ञापन देने उपस्थित थे ।
ज्ञापन पर पार्षद, महिला पार्षदों के हस्ताक्षर हैं और ज्ञापन पार्षद पतियों ने कलेक्टर को दिया । कुल मिलाकर अध्यक्ष पति के नियम विरुद्ध कार्य के लिए नियम विरुद्ध पार्षद पतियों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन में मांग की है कि अध्यक्ष कक्ष में अध्यक्ष पति का प्रवेश, हस्तक्षेप प्रतिबंधित किया जाए । मुख्यमंत्री मोहन यादव का स्पष्ट निर्देश है कि निकायों का संचालन वास्तविक अध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा किया जाए न की बैठकों में अध्यक्ष पति, पार्षद पतियों का हस्तक्षेप हो‌। फिर सवाल उठता है कि जब नगर पालिका के कार्यों में अध्यक्ष पति हस्तक्षेप नहीं कर सकते तो फिर पार्षद पति कैसे ?
ज्ञापन पर पार्षद असरीन जुबेर खान, रवि यादव, दीपक थोराट, किरण राजकिशोर सोनी, प्रभात चावला, शमीम डग्गा पहलवान, योगिता राहुल परमार, प्रीति अखिलेश सोनी, उपाध्यक्ष मीना दीपेंद्र राजावत, भीम बघेल, अजीजा बी, आरिफ खान गोवर्धन ने हस्ताक्षर किए।

Related Articles

Back to top button