मध्य प्रदेश

नये शिक्षा सत्र में महंगी यूनिफॉर्म पुस्तकों के गोरख धंधे पर लगे रोक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । निजी स्कूलों में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के पुस्तकें एवं अन्य स्टेशनरी सामग्री, यूनिफार्म, टाई, जूते आदि उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने हेतु “बुक फेयर मेला” एवं दुकान में रेट लिस्ट प्रदर्शित करने हेतु दिशा निर्देश दिये जाने बाबत कटनी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कलेक्टर एवं ज़िला दंडाधिकारी अवि प्रसाद, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश, संभाग आयुक्त जबलपुर को पत्र लिखा है।
करण सिंह चौहान ने पत्र में लिखा है कि कटनी जिले में यह शिकायत प्राप्त हो रही हैं कि कतिपय निजी स्कूल प्रबंधन द्वारा NCERT से संबंधित पुस्तकों के साथ अन्य प्रकाशकों की अधिक मूल्य की पुस्तकें एवं अन्य स्टेशनरी सामग्री, यूनिफार्म, टाई, जूते आदि अधिक मूल्य पर चयनित दुकान विशेष से क्रय करने के लिए अनुचित दबाव बनाया जा रहा है।
मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फ़ीस तथा अन्य संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम 2017 के तहत फ़ीस एवं अन्य संबंधित विषयों को विनियमित करने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला समिति की बैठक का आयोजन करने का आग्रह है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने पत्र में लिखा है कि पाठ्यपुस्तकों, यूनिफार्म व अन्य शैक्षणिक सामग्री क्रय हेतु अप्रत्यक्ष रूप से चयनित दुकान से क्रय करने की कथित मोनोपॉली व्यवस्था को समाप्त किया जाना चाहिए ।
पत्र में आग्रह किया है कि समस्त पाठ्य पुस्तकों यूनिफॉर्म व शैक्षणिक सामग्री विक्रय करने वाले को अपनी दुकान में रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के दिशा निर्देश की मेहरबानी करें ।

Related Articles

Back to top button