मध्य प्रदेश

CM Rise School में नवीन सत्र हेतु प्रवेश प्रक्रिया संपन्न

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर ! जिले के ब्लॉक सिहोरा के उत्कृष्ट व सीएम राईज पं विष्णु दत्त हाईस्कूल में सत्र 2024 -25 के प्रवेश हेतु जमा हुऐ फार्मों के छात्र – छात्रों का चयन लाटरी सिस्टम द्वारा चयन किया गया।
इस प्रक्रिया मे कक्षा 6 से लेकर कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों के नामों का चयनकर्ताओं द्वारा चयन किये गए!
अभिभाभकों को योजनाओं से संबंधित विद्यार्थी को मिलने वाली सुविधाओं के बारे मे अवगत कराया गया! इस दौरान बडी़ संख्या में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों के साथ साथ अभिभावकगण उपस्थित हुऐ। शासकीय नियम एवं सुविधाओं का वर्णन करते हुऐ भावी योजनाओं की जानकारी छात्रों एवं परिजनो को दी!
चयनकर्ताओं मे विद्यालय के प्राचार्य अशोक उपाध्याय के साथ शिक्षक एवं सभी छात्रों के परिजनों की मौजूदगी मे की गई! उपलब्ध कुल सीट संख्या – 100 कुल आवेदन – 268
नये नियमों की विशेषता- उम्र की परिपक्तता रहते हुये मात्र पास हुऐ छात्र ! चयन प्रक्रिया मे अप्रशिक्षित की तरह हुआ चयन। चयन प्रक्रिया के दौरान अव्यवस्था देखी गई ! चयन समिति की कार्यप्रणाली को देख कर लगा की चयनकर्ता को चयन प्रक्रिया के लिऐ प्रशिक्षित नहीं किया गया था!
इस सीएम राईज स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया मे जिन छात्रों का चयन हुआ वे खुश रहें! और जिन्हे लाटरी मे मौका नहीं मिला वे निराश हो गये! नये सत्र मे प्रवेश होने वाले इन छात्र छात्रों के लिये आगामी समय तक इन्तजार करना पड़ सकता है!
चयनित छात्रों को विद्यालय द्वारा चयन प्रमाण पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया। विद्यालय मे उपस्थिति सभी छात्र -छात्रों व परिजनों का प्राचार्य ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button