मध्य प्रदेश

नवांकुर संस्था ने नशामुक्ति को लेकर निकाली रैली, दिलाई शपथ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था उमरियापान के द्वारा शुक्रवार को ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्यों और ग्रामीणों के सहयोग से बनेहरी गांव में नशा मुक्ति को लेकर रैली निकाली गई।लोगों को नशा से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशा न करने के लिए जागरूक किया गया।नायब तहसीलदार संदीप सिंह ने लोंगो को नशा न करने के लिए जागरूक किया।थाना प्रभारी एस राज पिल्लई ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति को लेकर शपथ दिलाई।इस दौरान समाजसेवी पारस पटेल,सुशील कोरी, सेक्टर प्रभारी अंकित झारिया, प्रस्फुटन समिति के नवेर सिंह, सुरेंद्र बैरागी,अजय बैरागी, सुजीत बर्मन, अभिषेक बर्मन, राजेन्द्र चौरसिया,राहुल सिंह सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति उमरियापान,महनेर, मडेरा और करौंदी के सदस्यों सहित महिलाओं और अन्य ग्रामीणों की उपस्तिथि रही।इसके पहले सेक्टर प्रभारी अंकित झारिया द्वारा प्रस्फुटन समिति सदस्यों की बैठक लेकर आगामी कार्य योजना तैयार किया। साथ ही जमीनी स्तर पर कार्य करने की भूमिका बनाई।

Related Articles

Back to top button