मध्य प्रदेश

नवागत कलेक्टर सुधीर कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया

बांदकपुर में जागेश्वरनाथ एवं कुण्डलपुर के बड़े बाबा के किये दर्शन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। दमोह जिले के नवागत कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कार्यभार ग्रहण किया इसके पूर्व बांदकपुर पहुंचकर भगवान जागेश्वरनाथ जी के दर्शन कर पूजन अर्चन किया तत्पश्चात कुण्डलपुर में बड़े बाबा के दर्शन किया। जिले की खुशहाली और समृद्धि के लिये प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मैंने सोमवार को दमोह के जिला कलेक्टर के रूप में प्रभार ग्रहण किया है। बाहर भ्रमण करने से पहले मैंने बांदकपुर मंदिर और कुण्डलपुर मंदिर में दर्शन करके आर्शीवाद प्राप्त किया है। सबसे बड़ी प्राथमिकता आने वाले लोकसभा निर्वाचन ही है। उसकी तैयारियां चाक चौबंद हो, उसके लिये हम काम करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि हम लोग एक टीम के रूप में बेहतर रिजल्ट देने का काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button