सिहोरा नगर में काग्रेस की नारी शक्तियों का मान, हर नारी को मिलेगा नारी सम्मान योजना का लाभ
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की विधान सभा क्षेत्र 102 सिहोरा नारी शक्तियों के लिए कांग्रेस की नारी सम्मान योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की महत्वपूर्ण योजना है जिसमें प्रतिमाह 15 सो रुपए और 100 यूनिट बिजली माफ 200 यूनिट बिजली बिल हाफ गैस सिलेंडर ₹500 में मिलेगा कांग्रेस की सरकार बनते ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में हर एक महिला को इसका लाभ मिलेगा। सिहोरा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी पटेल के संयोजन में एकता ठाकुर जिला पंचायत सदस्य जबलपुर द्वारा वार्ड नंबर 16 अट्ठारह में महिलाओं को नारी सम्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए फॉर्म भरवाए गए ।
इस अवसर पर जितेंद्र श्रीवास्तव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सिहोरा राजेश पटेल पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 युसूफ खान, सुभाष ठाकुर, सुखदेव नामदेव, शिवकुमार तिवारी, गुलाब सिंह ठाकुर, अनमोल तिवारी की उपस्थिति में घर घर जाकर नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरवाए गए । इस योजना के तहत हर महिलाओं को इसका लाभ दिया जायेगा ।



