मध्य प्रदेश

नायब तहसीलदार को शिक्षको ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । प्रदेश के अध्यापक,नवीन शिक्षक संवर्ग के संघ-संगठन संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में पटेरा विकासखंड के समस्त शिक्षको ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपते हुए उन्होंने लेख किया कि नवीन शैक्षणिक संवर्ग 2018में नियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक की नियुक्ति 1 जुलाई 2018 से कर पुरानी सेवा को शून्य कर दिया गया है.नवीन शिक्षक संवर्ग में जो लाभ आपके द्वारा कर्मी कल्चर समाप्त कर अध्यापक संवर्ग में प्रदान किये गए, उन्हें भी रोक दिया गया.
नवीन शिक्षक संवर्ग में वेतन का भुगतान पूर्व की सेवा अवधि/वरिष्ठता के अनुसार दिया गया है. इस वजह से किसी प्रकार का कोई एरियर्स भी नही देना पड़ेगा. उक्त बिंदुओं के साथ मांग की है कि अध्यापक संवर्ग से नवीन शिक्षक संवर्ग में नियुक्त शिक्षको को शिक्षाकर्मी,संविदा शाला शिक्षक, गुरुजी समस्त को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करे जिससे 1 जुलाई 2018 के पूर्व की सेवा अवधि वरिष्ठता आधारित सभी प्रकार के लाभ प्राप्त हो सके.ज्ञापन नायब तहसीलदार वर्षा दुबे ने लिया. ज्ञापन सौपने वालो में सैकड़ो शिक्षक और शिक्षकाये शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button