पत्नी ने अपने पुरुष मित्रो के साथ शराब पिलाकर गला दबाकर की हत्या
पत्नी ने अपने पति को मारने के लिये अपने पुरूष मित्रो के साथ बनाई थी योजना,
पहले बेहोसी की हालात तक पिलाई थी शराब, बाद में गला दवाकर की हत्या
पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले पथरिया दिनांक 12. अक्टूबर 23 को अज्ञात व्यक्ति का शव ग्राम हिनौता घाट सुनार नदी के पास मिलने की सूचना पर थाना पथरिया मे मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया। अज्ञात मृतक की पहचान रामसींग राजा पिता तंशु राजा परमार उम्र 35 बर्ष नि सौरई हाल किशनगंज के रूप में हुई बाद मामला हत्या का पाये जाने से हत्या का प्रकरण अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कायम किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात आरोपियो की तलाश पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था जो पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी पथरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पथरिया व गठित टीम द्वारा प्रकरण के आरोपियो को दिनांक 15 अकुबार .23 को गिरफ्तार किया गया।
तरीका- ए- बारदात इस प्रकार है कि प्रकरण के मृतक की दास्ता पत्नि आशा नाचने गाने का काम करती थी जिस कारण उसका मिलना जुलना काफी व्यक्तियो से होता था। जिस कारण आशा का पति आशा को शराब पीकर परेशान करता था, अपने पति से परेशान होकर आशा ने अपने पुरुष मित्रो के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने की योजना बनाई और योजनाबद्ध तरीके से पहले मृतक को बेहोसी की हालात तक शराब पिलाई गई बाद में गमछे से आरोपीगणों ने मृतक रामसींग का दबाकर हत्या कर दी। गिरप्तार आरोपी आशा ठाकुर पति रामसींग ठाकुर नि. किशुनगंज थाना दमोह – देहात, सोनू यादव पिता बैनीराम यादव नि. खमरिया थाना मगरौन, रामेश्वर पटेल पिता खूठे पटेल नि. कुंआखेडा थाना पथरिया।
इस कार्यवाही निरीक्षक रजनी शुक्ला, सउनि प्रकेश पाठक, सउनि बलविन्दर सिंह, आर. रामसींग ठाकुर, ओमप्रकाश रैकवार, आकाश गौतम, रविन्द्र पटेल, सोनू कुर्मी, अनुरूद्ध, कमल गुर्जर, मोहन साहू, तथा सायबर सेल से प्र.आर. अजीत दुबे, राकेश अठ्या, प्र.आर. सौरभ टंडन, आर. कुलदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



