मध्य प्रदेश

परीक्षा दें हंसते हंसते विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला, स्वेता श्रीवास ने किया व्याख्यान

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में स्वामी विवेकानंद केंद्र व कन्याकुमारी शाखा जबलपुर की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान- परीक्षा दें हंसते हंसते विषय पर स्वेता श्रीवास द्वारा सिहोरा के एसएसए कालेज में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया । इस दौरान बताया गया की परीक्षा को हंसते हंसते कैसे दें, प्रतिस्पर्धा पर नहीं अनुस्पर्धा पर ध्यान दें साथ ही एकाग्रता आत्मविश्वास, ऊर्जा तंत्र, भावनात्मक विकेंद्रीकरण, पर चर्चा की गई। साथ ही परीक्षा के भय से मुक्ति पाई जा सके।
कार्यकम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संतोष जाटव, एमके श्रीवास्तव और संतोष महरोलिया के सहयोग से कार्यशाला संपन्न की गई ।

Related Articles

Back to top button