हर तरफ एक ही नजारा, वार्ड कालोनियो में बने घर के सामने बना दिया कचरा डम्प
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले से लेकर नगर पालिका परिषद तक एक ही नजारा दिखाई दे रहा है । और इस ओर ध्यान आकृषित नहीं है किसी का । आज हालत यह है कि एक माह से अधिक समय हो गया है और वार्ड में घरों के सामने लगा हुआ कचरा गन्ध मारने लगा है इतना ही नहीं इससे बारिश में पनप रहे हैं हवा में कीटाणु से लोग काफी परेशान हैं । आज चाहे नगर निगम सफाई की करे या फिर नगर पालिका परिषद की पूरे जिले में एक ही बात चर्चा में आ रही हैं वह हैं सफाई व्यवस्था ठीक-ठाक से न होना ।
जबकी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर विभिन्न प्रकार के आयोजन के साथ साथ प्रदेश के मुखिया भी झाडू लगा कर इस अभियान के सहयोगी हैं ।
पर जब इस प्रकार के हालत नगर पालिका परिषद के वार्डो में देखने को मिली है । वह बड़ा ही प्रश्न चिन्ह ? लगने वाली बात सामने नजर आ रही हैं । अब देखना है कि इस समस्या का समाधान कौन कर पायेगा या फिर योजना नाम की रह जाएगी ।



