क्राइम

परीक्षा में फेल होने पर नाबालिक छात्रा ने लगाई फांसी, मौत पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टर : नसीम अली
सांची । गुरुवार को रायसेन जिले के थाना सांची के ग्राम मेंढकी में एक 16 वर्षीय ग्यारहवीं की छात्रा ने घर में ही म्याल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा ने गुरुवार को सुबह 8 बजे से 10:30 बजे के बीच घर में मयाल से फंदा लगाकर झूल गई। बताया जाता है कि मृतिका CM RIse School सांची में कक्षा ग्यारहवीं में अध्ययनरत थी परिजनों द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार बुधवार को उसका परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था जिसमें वह फेल हो गई थी। परिजनो ने बताया कि मृतिका की सहेलियां पास हो गई थी और वो फेल हो जाने से काफी दुखी थी, और गुरुवार को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सांची पुलिस का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, घटना का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो के सौप दिया गया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Related Articles

Back to top button