मध्य प्रदेश
पाइप लाइन का ढक्कन निकलने से सड़क पर बह पानी, नागरिक परेशान

नगर परिषद देवरी के वार्ड क्रमांक 9 का मामला
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नगर परिषद देवरी के वार्ड क्रमांक 9 की पाइप लाइन का ढक्कन निकल गया है और पाइप का पानी सड़क पर बह रहा जिसके कारण रोड पर गड्ढा हो गया और गड्ढे में बहुत पानी भरा हुआ है। इस कारण वाहन चालको को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद देवरी के जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, वह बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चों का आना जाना होता है, टिमरवान रोड पर और जहां यह गड्डे है वह रोड भी क्षतिग्रस्त हालत में है। ग्राम पंचायत कार्यकाल के दौरान पाइप डाला गया था, तब से इस रोड की अभी तक रोड की मरम्मत तक नहीं करवाई गई है और ना ही उसे रोड के गड्ढे भी नहीं पूरे गए हैं।



