मध्य प्रदेश

पात्र हितग्राही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुटीर से वंचित

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतो के भीतर आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबो जरुरत मन्दो को मिलने वाली सरकारी कुटीरों में बहुत से ऐसे लोग शामिल हैं जिन्हें पात्रता होते हुए भी अभी तक कुटीर नसीब नहीं हुई है परिणाम स्वरूप ऐसे पात्र हितग्राही आज भी टूटे-फूटे कच्चे खपरैलु असुरक्षित मकानो में जीवन यापन करने को मजबूर हैं । बता दे की इस सम्बध मे शासन व सम्बन्धित ग्राम पचायतो ने इन पात्र हितग्राही आवासहीनो के हित मे कुटीरे स्वीकृत नही की है जो बेहद चिंता का विषय है देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था की 2024 तक एक भी कच्चा मकान नही रहने दूंगा शासन शीध्र ही सर्वे कर कच्चे घरो मे रहने वालो की सूची तैयार करे जिससे एक भी पात्र व्यक्ति प्रधानमत्री आवास योजना की कुटीर से वन्चित न रहे।

Related Articles

Back to top button