मध्य प्रदेश

पीएमश्री विद्यालय में पांच दिवसीय उन्मुखीकरण, पौधारोपण किया

सिलवानी। भारत सरकार की महती योजनाओं में एक पीएमश्री विद्यालय योजना अंतर्गत विकासखंड सिलवानी की चयनित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पीएमश्री विद्यालय के उन्मुखीकरण कार्यक्रम अंतर्गत नगर परिषद सिलवानी की उपाध्यक्ष निशा सोनी, पार्षद प्रदीप कुशवाहा उपस्थित हुए।
कार्यक्रम अंतर्गत बुधवार को पौधारोपण भी किया गया। पांच दिवसीय कार्यक्रम जनभागीदारी गतिविधि अंतर्गत छात्रों की रैली, प्रभात फेरी, काव्य पाठ, क्वेज, वाद विवाद ,कहानी, रंगोली, पेंटिंग, चित्रकला, टीएलएम मॉडल आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर विद्यालय प्राचार्य सोनल नामदेव, पीएमश्री योजना प्रभारी रामकुमार राय, उच्च माध्यमिक शिक्षक मंजूलता श्रीवास्तव, कमलेश सिरसाम उच्च माध्यमिक शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button