मध्य प्रदेश

बाजार बैठकी की रसीद नहीं मिलने से दुकानदारों में असंतोष

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्थानीय इतवारा हाट बाजार एवं बुधवार को लगने वाला मवेशी हॉट बाजार में दुकानदारों से ग्राम पंचायत द्वारा बाजार बैठकी की शुल्क राशि प्रति सप्ताह बाजार के दिन वसूल की जाती है।
बताया जाता है कि ग्राम पंचायत द्वारा प्रतिवर्ष बाजार बैठकी की नीलामी की जाती है जिसमें ठेकेदारों द्वारा दुकानदारों से बाजार बैठकी के रूप में ग्राम पंचायत द्वारा तय एक निर्धारित राशि वसूल की ली जाती है जिसके बदले में दुकानदारों को रसीद प्रदान की जाती है। दुकानदारों ने हमारे संवाददाता को बताया है कि ठेकेदार द्वारा नियुक्त कुंनिदा हम दुकानदारों से हर हफ्ते रुपए वसूलता है लेकिन बदले में रसीद नहीं देता है जिससे हम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है । इस संबंध में ग्राम पंचायत गौरझामर के सरपंच उप सरपंच पंचो एवं सचिव का ध्यान आकर्षित कराया गया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर कलेक्टर सागर से इसमें शीघ्र हस्तक्षेप करने की मांग दुकानदारों ने की है।

Related Articles

Back to top button