मध्य प्रदेश

ऑनलाइन गूगल मीट :वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

सिलवानी । बुधवार को शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के तहत वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में सेबी के स्मार्ट ट्रेनर हिरल त्रिवेदी (एडुफिन वेलफेयर फाउंडेशन) के द्वारा छात्र- छात्राओं को ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से वित्तीय जागरूकता का परिचय दिया गया। इस कार्यक्रम में योजना के नोडल अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत नेमा के द्वारा भविष्य में वित्तीय प्रबंधन की आवश्यकता के बारे में व्याख्यान दिया गया। प्राचार्य डॉ. बीडी खरबार के मार्गदर्शन में उक्त कार्यक्रम का संचालन राघवेंद्र सिंह राजपूत के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन डॉ. रामानुज रघुवंशी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम (बेबिनार ) में टेक्निकल सपोर्ट डॉ. अभिलाषा ठाकुर एवं डॉ प्रतिभा डहेरिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग डॉ. मुत्तकिन अहमद, अमन जैन, सुनील सोनी एवं नवीन रजक के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राओं द्वारा अपनी उपस्थिति दी गई।

Related Articles

Back to top button