खेल

पीवीसी मैट लगवाने हेतु विधायक को सौंपा ज्ञापन

सिलवानी । भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री संजू बनारसी के फार्म हाउस पर भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत को सिलवानी सोशल सोसायटी द्वारा सिलवानी में नवनिर्मित अटल बिहारी बाजपेई स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बैडमिंटन कोर्ट में पीवीसी मैट लगवाने हेतु ज्ञापन दिया गया। विधायक रामपाल सिंह ने जल्दी ही खिलाड़ियों के लिए मैट लगवाने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर विभोर नायक विधायक प्रतिनिधि, महामंत्री संजू बनारसी, क्लब अध्यक्ष टिंकू चौरसिया, गुड्डू भाई, राकेश राय, मोहम्मद तारिक, प्रभात समैया, देवेंद्र श्रीवास्तव, संघर्ष समैया, डॉक्टर लक्ष्मीकांत नेमा, मुस्तकीम अहमद, देवेंद्र रघुवंशी, और क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button