पर्यावरणमध्य प्रदेश

अतिक्रमण हटाकर कराये गये पौधारोपण, अब नजर आने, बिखेरती हरियाली

जिला ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील कार्यालय के खलरी गांव में विगत 7 वर्षो पहले रोपें गए 2 हजार पौधें में से 18 सौ से अधिक पौधें आज भी है जीवित हैं और बड़े होते दिखाई दे रहें हैं । इस सफलता का कार्य प्रस्फुटन समिति के सदस्यों और अधिकारी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ साथ ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया पौधारोपण ।
सिहोरा खलरी महगवा गांव में बीते 7 सालों पहले ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्यों के द्वारा पौधारोपण किया गया था। यहाँ की शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाकर समिति सदस्यों ने अलग अलग प्रजातियों के पौधें रोपें गये थे । ये आज भी पौधे जीवित अवस्था में बड़ा रूप ले चुके है।
ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सुलभ मिश्रा व सचिव ओमप्रकाश पटेल सहित अन्य ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2017 को हम सभी खलरी में ग्राम पंचायत सरपंच राजेश पटेल, पंचायत सचिव छत्रपाल पटेल के साथ वन विभाग और ग्रामीणों के सहयोग से 2 हजार पौधें रोपें गए थे। 18 सौ से अधिक पौधे आज भी जीवित अवस्था में नजर आ रहे हैं और लोगों को हरियाली बिखेर रहे है। पौधों की सुरक्षा ग्राम पंचायत और प्रस्फुटन समिति सदस्यों के द्वारा लगातार की जा रही है। समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के अलावा ग्रामीणों के द्वारा जिस शासकीय भूमि पर पौधारोपण किया गया।वहाँ से प्रशासनिक अमले ने पहले अतिक्रमण हटाया था । जो आज प्राकृतिक सोंदर्य के रुम में नजर आ रहा हैं ।

Related Articles

Back to top button