क्राइम

BJP Ex MLA भगवत सिंह पटेल की संदिग्ध मौत की जांच, अब एसआईटी करेगी

CM Shivraj ने पुलिस महानिदेशक को दिया निर्देश
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल की संदिग्ध स्थितियों में मौत और उसके बाद उनके विश्वसनीय कर्मचारी ड्राइवर की भी चार दिन के भीतर संदिग्ध मौत ने कई चर्चाओं को जन्म दिया है। क्षेत्र के लोकप्रिय नेता भगवत सिंह पटेल की मौत के मामले की जांच के लिए अब विशेष जांच दल गठित होगा।
सूत्रों के अनुसार बुधवार को क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भेंटकर इन दुखद घटनाओं और जनता के बीच इनसे जुडी चर्चाओं से अवगत कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस महानिदेशक को विशेष जांच दल गठित करने को निर्देशित किया है। अब विशेष जांच दल पूरे मामले की जांच करेगा।

Related Articles

Back to top button