मध्य प्रदेश

पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे मार्ग ग्रामीणों की बने मुसीबत

ब्यूरो चीफ :भगवत सिंह लोधी
दमोह । पेयजल नल जल योजना के लिए गांव गांव में आम रास्ते एवं मुख्य मार्ग खोदकर पाइप लाइन का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों को आने जाने के लिए मुसीबत बना हुआ है। जबेरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत खमरिया मौजीलाल ग्राम मे नल जल योजना की पाइप लाइन बिछाने के लिए आम रास्ते से लेकर सीसी सड़कों इस तरह खोदकर छोड़ दिया है कि लोगों के लिए खासी परेशानी बन गया है। जबकि नियमानुसार एक जगह पर सड़क खोदकर पाइप लाइन डालने के बाद दूसरी जगह से खुदाई का कार्य किया जाना चाहिए। ताकि लोगों को आने जाने में परेशानी ना हो लेकिन ठेकेदार द्वारा पूरे गांव के आम गलियों मुख्य सड़कों को खोदकर छोड़ दिया जाता है और पाइप लाइन डालने के बाद भी महीनों तक उनके सुधार कार्य नहीं किया जाता है। खमरिया में भी सड़क की मरम्मत ठेकेदार द्वारा नही की गई है। खमरिया निवासी राघवेंद्र सिंह, नीलेश सिंह, पुष्पराज सिंह, मूरत सिंह, विक्रम सिंह, नन्ने भाई, नारायणसिंह ने बताया की गाव की गलियों सड़कों खोद कर छोड़ दिया गया है। खेती किसानी काम के चलते ट्रेक्टर निकलना मोटर साइकिल इन रास्तों से नहीं निकल पा रहें हैं। क्योंकि हर रास्ता खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है। ग्राम पंचायत खमरिया की पेयजल नल जल योजना लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई ग्रामीणों पानी परेशानी जूज रहें हैं। समय ठेकेदारों द्वारा आम रास्तों से आने जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था किए बिना यह कार्य किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीणों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज बुजुर्गों को बच्चों को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

Related Articles

Back to top button