क्राइम

पुलिस की गुंडागर्दी, अनुराग मिश्रा की पुलिस ने जमकर पिटाई, पीड़ित ने लगाया आरोप

सिलौंडी चौकी में पदस्थ मंगल विश्वकर्मा एवं अजय सिंह पर आरोप
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । पुलिस थाना ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सिलौंडी में शनिवार को एक युवक के साथ जमकर मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है ।
पीड़ित युवक के परिजनों ने बताया कि सिलौंडी चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक मंगल विश्वकर्मा एवं आरक्षक अजय सिंह ने मेरे बेटे के खिलाफ जबरन शराब बेचने का प्रकरण बना रहे थे । जबकि अनुराग मिश्रा के पिता अनुरूध्दु मिश्रा ने बताया कि मेरे बेटे ने कभी शराब नही बेची है ।
ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिलौंडी पुलिस चौकी अंतर्गत इमलई निवासी अनुराग पिता अनुरुद्ध मिश्रा उम्र 26 वर्ष ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे वह इटौली खाद लेने गया था । इसी दौरान सिलौंडी पुलिस चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक मंगल विश्वकर्मा एवं आरक्षक अजय सिंह मुझे यह कहकर पुलिस चौकी ले आये कि साहब बुलाये हैं, तुम्हारा कोई केस हैं। चौकी लाकर मेरे ऊपर जबरदस्ती शराब बेचने का प्रकरण बना रहे थे। पुलिस ने युवक को दिन भर सिलौंडी चौकी में बैठा रखा। एक एएसआई के कहने पर प्रधान आरक्षक मंगल विश्वकर्मा एवं आरक्षक अजय सिंह ने बेल्ट और डंडे से मारपीट किया। जिससे अनुराग मिश्रा के हाथ, पैर, घुटने, कमर, पीट, गाल एवं सिर पर गंभीर चोटें आई है। कमर, पीट और घुटने में तो लाल निशान उछल आये । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान में पुलिस को पूछताछ में अनुराग मिश्रा ने बताया कि मारपीट करने के बाद पुलिस गाड़ी से कछारगांव बड़ा अस्पताल के बाहर फेंककर चले गए। ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी । 108 एम्बुलेंस वाहन की सहायता से उमरियापान अस्पताल पहुँचाया । जहाँ ड़ॉ सुनील आस्के ने प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया है। पीड़ित अनुराग ने बताया कि कई वर्ष पहले रेत नाका पर काम करने के दौरान बहस हुई थी, बदले की भावना से पुलिस ने मारपीट की । नवागत सिलौंडी चौकी प्रभारी एमएल करण ने बताया कि अनुराग, ऋषभ सहित चार युवक नशे में धुत्त होकर उत्पाद मचा रहे थे । पुलिस के ऊपर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। वहीं ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान का कहना है कि फोन पर मामले की जानकारी मिल रही है। पुलिस कर्मियों ने मारपीट किया है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Back to top button